चायल: नेवादा ब्लॉक परिसर में भव्य अटल स्मृति सम्मेलन, अटल जी के विचारों को किया गया नमन, सैकड़ों कार्यकर्ता रहे मौजूद
भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म शताब्दी के अवसर पर रविवार नेवादा ब्लॉक परिसर में भव्य “अटल स्मृति सम्मेलन” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य जी ने की, संचालन दीपचंद्र दिवाकर ने किया। कार्यक्रम के संयोजक ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि संदीप मिश्रा रहे तथा अभियान जिला सह-संयोजक की भूमिका उमेश केसरवानी ने निभाई।