दुधि: पोलवा गांव में अनियंत्रित बोलोरो पेड़ से टकराई, दो चचेरे भाई गंभीर रूप से घायल, रेफर
सोनभद्र के विंढमगंज थाना क्षेत्र के पोलवा गांव में शुक्रवार को एनएच-39 मार्ग पर भयानक सड़क हादसा हो गया। पकरी से दुद्धी की ओर आ रही बोलोरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई, जिसमें चालक 20 वर्षीय अदाउल्ला पुत्र अमाहुल्ला निवासी उमेदोहर पकरी और उनके चचेरा भाई 35 वर्षीय इर्शाद पुत्र अबिभुल्ला गंभीर रूप से घायल हो गए।