बालोद: बालोद पुलिस ने पकड़ा अंतर्राज्यीय डीजल चोरी का गिरोह, जब्त हुआ 490 लीटर डीजल
Balod, Balod | Jun 13, 2026 बालोद पुलिस ने अंतर्राज्यीय डीजल चोरी के गिरोह के दो आरोपियों को गिरफ़्तार किया। आरोपियों के पास से 490 लीटर डीजल, स्वीप्ट डिजायर कार और अन्य वाहन जब्त किए गए हैं। फरार आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस ने कई स्थानों पर डीजल चोरी कर बेचने का मामला दर्ज किया है।