सांगोद: छबड़ा हाईवे पर अमली गांव के पास दर्दनाक सड़क हादसा, ग्रामीणों ने एम्बुलेंस में की तोड़फोड़, दो की मौत
Sangod, Kota | Jun 25, 2026 सांगोद क्षेत्र में छबड़ा हाईवे पर अमली गांव के समीप हुए दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे गंभीर घायल युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों और ग्रामीणों का आरोप है कि समय पर एंबुलेंस नहीं पहुंचने के कारण घायल युवक को तत्काल इलाज नहीं मिल सका और उसकी जान चली गई।