शिवपुरी जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत होटल पीएस कलारी के पास एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दंपत्ति को जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में युवक की पत्नी घायल हो गई है। पीड़ित युवक ने आज शुक्रवार दोपहर 1 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुँचकर आरोपी कार चालक के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की है।