ग्वालियर गिर्द: शेखीखोरी पड़ी भारी: कट्टे से चली गोली, दोस्त को लगी
हथियारों के शौक ने एक नाबालिग को आरोपी बना दिया।घटना दीनदयाल नगर में गुरुवार सुबह कट्टे से खेल रहे नाबालिग लड़के ने शेखी बघारते हुए अपने ही दोस्त को गोली मार दी, गोली उसके पैर के घुटने में लगी है।पुलिस ने आरोपी नाबालिग लड़के के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।शताब्दीपुरम के पास रहने वाला नाबालिग अपने पिता के साथ हलवाई का काम करता है।