बासोदा: ग्राम खामखेडा से अवैध विदेशी शराब बरामद, आबकारी विभाग ने की कार्रवाई
Basoda, Vidisha | Jul 20, 2025 बासौदा के ग्राम खामखेड़ा में आबकारी विभाग ने छापेमारी कर 84 बोतल अवैध विदेशी मदिरा बीयर बरामद की है। आरोपी के रिहायशी मकान से यह शराब जब्त की गई है। जब्त शराब का बाजार मूल्य लगभग 12,500 रुपये आंका गया है। आबकारी उप निरीक्षक पुष्पेंद्र सिंह ठाकुर ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की है। आरोपी के खिलाफ मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर न्यायालय