जिला क्रिकेट लीग जमुई के तहत गुरुवार 3 बजे श्री कृष्ण सिंह स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मुकाबले में भारत क्रिकेट क्लब, जमुई ने यंग ब्याज झाझा को 75 रनों से पराजित कर शानदार जीत दर्ज की। टॉस जीतकर भारत क्रिकेट क्लब जमुई ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और निर्धारित 35 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 339 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।