सिलाव: सिलाव थाना पुलिस ने नेपुरा गांव से नशे में धुत एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया
Silao, Nalanda | May 9, 2025 सिलाव थाना पुलिस ने नेपुरा गांव से नशे की हालत में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी नेपुरा गांव निवासी कुंदन मांझी है। सिलाव थानाध्यक्ष ने शुक्रवार की दोपहर 12 बजे बताया कि कुंदन मांझी को नशे की हालत में पकड़कर मेडिकल जांच कराया गया जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई आरोपी को न्यायालय भेजा गया है।