सिलाव: सिलाव थाना पुलिस ने नशे की हालत में एक व्यक्ति को कड़ाह से किया गिरफ्तार
Silao, Nalanda | May 8, 2025 सिलाव थाना पुलिस ने शराब के नशे में कड़ाह से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी कड़ाह निवासी मोहम्मद एक्साह आलम का पुत्र राजू आलम है। सिलाव थानाध्यक्ष ने गुरुवार की दोपहर 12 बजे बताया की राजू आलम को शराब के नशे में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को न्यायालय भेज दिया गया है।