गुरारू: केरकी में फसल देखते समय सेवानिवृत्त होम गार्ड जवान की करंट लगने से मौत
Guraru, Gaya | Oct 13, 2025 प्रखण्ड के कनौसी पंचायत अंतर्गत केरकी गांव में सोमवार की दोपहर करीब 3 बजे करंट की चपेट में आने से एक सेवानिवृत होम गार्ड जवान की मौत हो गई। मृतक की पहचान ग्राम केरकी निवासी 65 वर्षीय शक्ति कुमार सिंह पिता स्वर्गीय छोटू यादव के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार शक्ति कुमार सिंह अपने खेत में लगी फसल को देखने के लिए बधार की पगडंडी से गुजर रहे थे,तभी घटना घटी।