सुपौल: सुपौल में 20 अप्रैल को लगेगा सोलर मेला, मुफ्त बिजली योजना की मिलेगी जानकारी
Supaul, Supaul | Apr 17, 2026 सुपौल जिले के बिजली उपभोक्ताओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। विद्युत विभाग की ओर से 20 अप्रैल को सुबह 10 बजे से डिग्री कॉलेज चौक स्थित बिजली कार्यालय परिसर में एक दिवसीय सोलर मेला आयोजित किया जाएगा। इस मेले में केंद्र सरकार की “प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना” के बारे में विस्तृत जानकारी दी जाएगी। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य लोगों को सोलर ऊर्जा के