मांझी: डीपीओ के पदस्थापन की जांच कर बर्खास्तगी की मांग , प्राथमिक शिक्षक संघ हुआ मुखर
Manjhi, Saran | Jun 30, 2026 सारन जिला के डीपीओ अजीत अमर हरिजन के पदस्थापन की जांच कर बर्खास्तगी की मांग को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ मुखर हो गया है। इस संबंध में दाउदपुर निवासी शिक्षक संघ नेता दिनेश सिंह ने मंगलवार को डीपीओ की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाते हुए कई आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि डीपीओ की मात्र 32 महीने की नौकरी में उनके पास ढाई करोड रुपए कहां से आए यह जांच होनी चाहिए।