हाथरस: ई-रिक्शा को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, मजदूरी कर घर जा रहे ई-रिक्शा सवार एक व्यक्ति घायल, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
जनपद हाथरस की सदर कोतवाली क्षेत्र के कोटा रोड ईट भट्टे के पास एक ई रिक्शा को ट्रैक्टर ने जोरदार टक्कर मार दी। सड़क हादसे में ई-रिक्शा में सवार होकर मजदूरी कर घर जा रहे गांव कपूरा निवासी एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। व्यक्ति को राहगीरों की मदद से उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर व्यक्ति का डॉक्टरों द्वारा उपचार किया गया।