बरवाडीह: आकाशीय बिजली गिरने से दो गायों और एक बैल की मौत
बरवाडीह : प्रखंड क्षेत्र की छेचा पंचायत स्थित होरीलांग महुआडामर गांव में शुक्रवार को वज्रपात से दो गाय और एक बैल की मौत हो गई। घटना में महेश मिस्त्री की दो गाय तथा रघु भुइयां का एक बैल आकाशीय बिजली की चपेट में आ गया। घटना के बाद गांव में दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित पशुपालकों को आपदा राहत योजना के तहत उचित मुआवजा देने की मांग की है।