आगरा: कोतवाली मंटोला पुलिस ने पाराशर होटल के पीछे बने एक कमरे पर मारा छापा,5 जुआरी गिरफ्तार, नगदी और ताश बरामद
Agra, Agra | May 19, 2024 आगरा की कोतवाली मंटोला पुलिस ने क्षेत्र में स्थित पाराशर होटल के पीछे बने एक कमरे पर मुखबिर की सूचना पर छापा मार कर पांच जुआरियों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से ₹1 लाख 4 हज़ार 250 रुपए की नगदी और ताश की गड्डी बरामद हुई हैं। पकड़े गए जुआरियों का नाम धीरज,विवेक,ऋषभ,रजत और ललित हैं।