आगरा: फव्वारा स्थित दवा मार्केट में औषधि विभाग ने की छापामार कार्रवाई, संदिग्ध दवाओं के आठ कार्टून किए सील
Agra, Agra | May 19, 2024 आगरा की फव्वारा स्थित दवा मार्केट में औषधि विभाग के द्वारा छापामार कार्रवाई की गई है। कार्रवाई से पूरी मार्केट में अफरा तफरी का माहौल हो गया, इस दौरान एक थोक की दुकान मेडिकल स्टोर और दवा कंपनी के कैरी और फॉरवर्ड पर छापा मारा है टीम ने मेडिकल स्टोर से संदिग्ध दवाओं के आठ कार्टून भी सील किए हैं, और मेडिकल स्टोर से चार दवाओं के नमूने भी लिए हैं।