कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चांदपुर पूठी में बाइक सवार एक फौजी को मारपीट कर घायल कर दिया। वहीं सूचना के आधार पर कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुटी है। सोमवार को थाना खानपुर क्षेत्र के ग्राम सौझना झाया निवासी फौजी योगेंद्र बाइक पर सवार होकर मेरठ जा रहा था इस दौरान ग्राम चांदपुर पूठी में एक युवक द्वारा फौजी के साथ मारपीट कर घायल कर दिया।