मांझी थाना क्षेत्र के एकडेंगवा गांव में चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपए मूल्य के सामान की चोरी कर ली। चोरों ने गृह स्वामी के घर की खिड़की तोड़ कर वारदात को अंजाम दिया। इस संबंध में पीड़ित परिवार द्वारा मांझी थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की गई है।