राजगढ़: चूरू सांसद राहुल कस्वा ने कहा, केन्द्र का आम बजट दिशाहीन और बगैर विजन का है, कोई कार्ययोजना नहीं
Rajgarh, Churu | Feb 1, 2026 चूरू सांसद राहुल कस्वा ने कहा केन्द्र का आम बजट युवाओं के लिये कोई योजना नहीं, किसानों के लिये कोई योजना नहीं, महिलाओं का नाम तक नहीं लिया गया। सिंचाई प्रौजेक्ट पर पिछले 11 सालों में कोई नीति नहीं दिखाई देती है। कहा शब्दों में हेर-फेर कर देश के अहम मुद्दों गऱीबी, महंगाई, बेरोजगारी,ग्रामीण विकास, किसान उन्नति, शिक्षा जैसे मुद्दों से ध्यान हटाने का प्रयास है।