ऊंचाहार: नौवनहार ऊँचाहार देहात गाँव के पास बाइक सवार मवेशी से टकराया, जिला अस्पताल किया गया रेफर
ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ प्रयागराज बाईपास पर नौवनहार ऊँचाहार देहात गाँव के पास, सड़क हादसे में एक युवक गम्भीर रुप से घायल हो गया, जिसकी पहचान प्रतापगढ़ जिले के मानिकपुर थाना क्षेत्र के मद्री गाँव निवासी मंगल सिंह के तौर पर हुई है।स्थानीय लोगों की सूचना पर एम्बुलेंस द्वारा उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर किया है।