जमुई: सिकंदरा-नवादा मार्ग पर रामडीह के पास सड़क हादसा, 65 वर्षीय महिला को वाहन ने टक्कर मारी, अस्पताल लाते समय हुई मौत
Jamui, Jamui | Aug 14, 2025 जमुई में सिकंदरा-नवादा मुख्य मार्ग पर रामडीह गांव के पास गुरुवार सुबह 6:30 बजे एक सड़क दुर्घटना में महिला की मौत हो गई। रामडीह गांव निवासी भोलाराम की पत्नी कालो देवी (65) शौच से लौटते समय सड़क पार कर रही थीं। इसी दौरान एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।घायल कालो देवी को परिजन पहले सिकंदरा सदर अस्पताल लाया जहां मौत हो गई।