भोगांव: सुल्तानगंज ब्लॉक में बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक आयोजित की गई
ब्लॉक सुल्तानगंज में बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता खंड विकास अधिकारी ने की। बैठक में बाल संरक्षण अधिकारी अल्का मिश्रा द्वारा बाल सेवा योजना, स्पॉन्सरशिप योजना, कन्या सुमंगला योजना इत्यादि योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। साथ ही बाल विवाह, बाल श्रम, दत्तक ग्रहण की जानकारी भी दी।