बांधवगढ़: विश्व पर्यावरण दिवस पर उमरिया में पौधारोपण अभियान, ‘एक पेड़ मां के नाम’ का दिया संदेश
उमरिया में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर माय भारत केंद्र द्वारा ग्राम धनवाही में विशेष पौधारोपण अभियान चलाया गया।युवाओं और ग्रामीणों ने विद्यालय परिसर में पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया वहीं सागरेश्वर नाथ मंदिर परिसर में भी वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके बाद भाजपा उमरिया नगर मंडल की मासिक बैठक संपन्न हुई, जिसमें विधायक उपस्थित रहे ।