गोगांव क्षेत्र के ग्राम खेड़ी खुर्द में अवैध शराब बिक्री को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। मंगलवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण कलेक्ट्रेट पहुंचे और ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गांव और आसपास के क्षेत्रों में धड़ल्ले से अवैध शराब बिक रही है, जिससे झगड़े, अपराध और सामाजिक अव्यवस्था बढ़ रही है।