भटवाड़ी: भागीरथी का जलस्तर घटने के बाद जिला प्रशासन ने हर्षिल में नदी किनारे बाढ़ सुरक्षा कार्य शुरू कर दिए
जिला प्रशासन ने गुरुवार शाम 4 बजे प्रेस नोट जारी कर यह जानकारी दी। खीर गंगा व तेलगाड में आई प्रलयकारी बाढ़ ने जो नुकसान करना था वह कर दिया, लेकिन गंगा भागीरथी के बढ़ते जलस्तर ने हर्षिल के लिए भी खतरा पैदा कर दिया था। भागीरथी के बढ़ते जलस्तर से हर्षिल में तेजी कटाव करना शुरू कर दिया था। नदी का जलस्तर घटने पर वहां पर बाढ़ सुरक्षा कार्य तेज कर दिए।