भटवाड़ी: डबरानी के पास गंगोत्री हाईवे के जोखिम वाले हिस्से से पोकलैंड मशीनें आरपार हो गई हैं
धराली आपदा के बाद बीआरओ व जिला प्रशासन के लिए भागीरथी के कटाव से वास आउट हुए गंगोत्री हाईवे को खोलना एक चुनौती बन गया था। वहां पर हाईवे खोलने के दौरान एक पोकलैंड मशीन ऑपरेटर सहित भागीरथी नदी में समा गई थी। आज पोकलैंड मशीनें हाईवे 300 हिस्सें को आर-पार आगे बढ़ गई है। साथ ही सोनगाड के पास भी बीआरओ के लिए हाईवे खोलने की राह आसान हो गई है।