भटवाड़ी: गंगोत्री हाईवे के डेंजर जोन पर यातायात पुलिस ने लगाए कॉशन टेप
बरसात के दौरान कई स्थान पर रोड के कटाव/भू-स्खलन/धंसाव से मार्ग क्षतिग्रस्त तथा सुरक्षा की दृष्टि से संवेदनशील हो गया है। जिस क्रम में आज यातायात पुलिस उत्तरकाशी की टीम द्वारा गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर भटवाड़ी से डबरानी के बीच विभिन्न स्थान पर क्षतिग्रस्त हाईवे पर सुरक्षा के दृष्टिगत सावधानी टेप लगाये गए है।