भटवाड़ी: भटवाड़ी के मल्ला, सैंज सहित दर्जनों गांव में भालू का आतंक, दिन में घूमते दिखाई दे रहा भालू, लोगों में दहशत
भटवाड़ी विकास खंड के मल्ला, सैंज, लाटा, द्वारी, पाही आदि गांव में इन दिनों भालू का आंतक है। भालू दिन में भी घरों के आस पास घूमता दिखाई दे रहे हैं। जिससे ग्रामीणों में दहशत फैली हुई है। ग्रामीणों ने वन विभाग से पिंजरा लगा कर भालू को पकड़ने की मांग की। क्षेत्र पंचायत सदस्य आकाश नेगी, प्रधान जलमा देवी ने बताया कि क्षेत्र में इन दिनों भालू का आतंक है।