जखनिया: ज़खनिया गोविन्द गांव में सड़क किनारे निर्माणाधीन नाली के कारण फल लदी पिकअप का पहिया धंसा, पलटने से बाल-बाल बचा वाहन
आज शाम 5 बजे जखनिया गोविंद शिव मंदिर के पास निर्माणाधीन नाली के वजह से पिकअप वाहन का पहिया धस गई।वाहन पलटते ही चालक गुड्डू ने कूद कर बचाएं जान। तत्काल लोगों ने फल नीचे उतार कर काफी मशक्कत के बाद नाली से वाहन को बाहर निकाला है। ग्राम प्रधान नंदू गुप्ता ने कहा कि नाली का निर्माण कराया जा रहा है बारिश की वजह से मजदूर नहीं आ पाए जल्द निर्माण कराया जाएगा।