छींछ के वागड़ क्षेत्र के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल छींछ कस्बे में स्थित श्री गुरु आश्रम में आयोजित 59वें श्री आदर्श गायत्री महायज्ञ का चौथे दिन आज बुधवार सुबह 11बजे विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों और संत-महात्माओं के प्रवचनों से ओत-प्रोत रहा। इस पंच दिवसीय अनुष्ठान में वागड़, मेवाड़ और मालवा क्षेत्र के हजारों श्रद्धालु धर्मलाभ लेने के लिए एकत्रित हो रहे हैं।