जांजगीर: मुक्त कराए गए श्रमिकों की सकुशल वापसी, बिलासपुर स्टेशन पहुंचकर अधिकारियों ने जाना हालचाल, बसों से गृह ग्राम के लिए किया
तमिलनाडु राज्य के तिरुवल्लूर जिले से मुक्त कराए गए जांजगीर-चांपा जिले के 41 श्रमिक एवं उनके परिवारजन सुरक्षित रूप से बिलासपुर रेलवे स्टेशन पहुंच गए। कलेक्टर के जन्मेजय महोबे के निर्देशानुसार जिला प्रशासन की टीम द्वारा स्टेशन पहुंचकर सभी श्रमिकों से मुलाकात की गई तथा उनका हालचाल जाना गया। श्रम पदाधिकारी समीर मिश्रा ने बताया जिला प्रशासन द्वारा श्रमिकों की।