रायपुर: कड़ोदिया के राजकीय विद्यालय के विद्यार्थियों ने क्षेत्र का नाम रोशन किया, देश सेवा करने की जताई इच्छा
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान की कक्षा 12वीं के कला वर्ग परिणाम में कड़ोदिया के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।प्रशासक प्रतिनिधि प्रेम पाटीदार ने मंगलवार दोपहर 2 बजे बताया कि आज घोषित परिणामों में कड़ोदिया के छात्र नागेश कुमार 96% प्राप्त किए हैं,जबकि छात्रा साधना के 95.60% अंक आए।