गैरतगंज: गढ़ी ग्राम पंचायत में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
रायसेन जिले की गैरतगंज तहसील के तहत ग्राम पंचायत गढ़ी में शनिवार दोपहर 2:00 के आसपास पुलिस द्वारा व्यापक साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों को ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, फर्जी लिंक, एपीके फाइल, सोशल मीडिया फ्रॉड एवं बैंकिंग धोखाधड़ी से बचाव के उपायों की विस्तार से जानकारी दी गई।