बिहारीगंज थाना क्षेत्र से आठ महीने पहले फरार हुई नाबालिग युक्ति को पुलिस ने बिहारीगंज बाजार से बरामद कर लिया है। युक्ति के पिता ने थाना में आवेदन देकर पांच लोगों को नामजद किया था। पुलिस के लगातार दबाव के बाद नाबालिग की बरामदगी संभव हो सकी। थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह ने बताया कि युक्ति को धारा 164 के बयान के लिए मधेपुरा भेजा गया है।