बरडीहा: बारिश के बाद खेतों में लौटी रौनक, खेती किसानी ने पकड़ी रफ्तार
गढ़वा जिले के बरडीहा प्रखंड समेत आस-पास के इलाकों में पिछले दो दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश के बाद, अब खेतों में हलचल तेज हो गई है और खेती-किसानी ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। बुधवार की शाम और गुरुवार को हुई अच्छी बारिश के बाद, शुक्रवार को जैसे ही मौसम साफ हुआ, किसान अपने खेतों की ओर निकल पड़े। दो दिनों की इस बारिश ने निचले और मध्यम स्तर के खेतों को