कर्वी: रैपुरा के अरवारा में महाकाल आश्रम के पुजारी ने नमामि गंगे के लाइनमैन पर पानी का वॉल न खोलने का लगाया आरोप
रैपुरा के अरवारा में स्थित महाकाल आश्रम के पुजारी संत प्रकाश दास ने नमामि गंगे कर्मचारी लाइनमैन पर पानी का वॉल न खोलने का आरोप लगाया है। और शिकायत लेकर आज मंगलवार की सुबह 11:30 बजे डीएम कार्यालय पहुंचा है, पुजारी ने बताया कि उनके यहां नमामि गंगे परियोजना के तहत नल तो लगा है ,पर उसमें दो माह से पानी नहीं आया है, उन्हें नदी से पीने का पानी लाना पड़ता है।