धमतरी: धमतरी में सड़क चौड़ीकरण के लिए हरे-भरे पेड़ों की बलि, लोग छांव के लिए तरसेंगे
बता दे की धमतरी के प्रमुख मार्गो में से एक रत्नाबांधा रोड का चौड़ीकरण का कार्य होगा। जिसकी स्वीकृति राज्य शासन से मिली है। वही रत्ना बांधा चौक से मुजगहन तक सड़क चौड़ीकरण होगा। जिसके लिए 587 पेड़ों को काटा जाएगा। वही रत्नाबांधा चौक के आगे मिशन ग्राउंड के पास सड़क किनारे लगे सालों पुराने हरे-भरे पेड़ों को लोक निर्माण विभाग द्वारा कटवाने काम किया जा रहा है।