खलबुजुर्ग क्षेत्र के ग्राम पानवा में इंदौर खरगोन रोड स्थित एक एग्रो एनर्जी प्रोडक्ट कंपनी के गोदाम में रखे भूसे में सोमवार 10 बजे अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही गोदाम परिसर में अफरा-तफरी मच गई और धुएं का गुब्बार ऊपर उठने लगा और दूर तक दिखाई देने लगा।घटना की सूचना मिलते ही कसरावद धामनोद, महेश्वर सहित आसपास क्षेत्र के दमकल की कई गाड़ियों ने पाया काबू।