पीपलदा: इटावा कस्बे में निर्जला एकादशी पर्व श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया गया, ठंडाई खीर का प्रसाद वितरण किया गया
Pipalda, Kota | Jun 25, 2026 निर्जला एकादशी का पर्व जिले के इटावा क्षेत्र में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। नगर के मंदिरों में ठाकुर जी का शृंगार कर पूजा अर्चना की। महिलाओं ने निर्जला व्रत रख कर सुख समृद्धि की कामना की। इस दौरान गुरुवार दोपहर 12 बजे इटावा नगर में जगह जगह ठंडाई,खीर ओर आमरस प्रसाद का वितरण किया। रामजानकी मंदिर में श्याम मित्र मंडल की ओर से ठंडाई का वितरण किया गया