शाहजहांपुर: मिशन शक्ति फेज-5.0: शाहजहाँपुर में आयोजित 'बहू-बेटी सम्मेलन', महिलाओं को मिला सुरक्षा का भरोसा
शाहजहाँपुर'। महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण को प्राथमिकता देते हुए, पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में आज जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में 'बहू-बेटी सम्मेलन' का आयोजन किया गया। मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में पुलिस टीम ने महिलाओं और बालिकाओं से सीधा संवाद किया। उन्हें साइबर अपराधों, कानूनी अधिकारों और आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक किया गया।