महाराजगंज: राजा मऊ में विद्युत बोर्ड में पंखे का प्लग लगाते समय करंट की चपेट में आया युवक, जिला अस्पताल रेफर
26 मई मंगलवार की रात्रि 8:00 बजे पंखे का प्लक लगाते समय युवक करंट की चपेट में आ गया, जिसे झटका लगने के बाद नीचे गिरकर घायल हो गया। घटना की जानकारी परिजनों को होते ही बछरावां अस्पताल पहुंचाया, जहां युवक का प्राथमिक उपचार किया गया।परंतु स्थिति गंभीर होने के चलते जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। युवक विद्युत बोर्ड मे प्लक लगाते ही अचानक करंट की चपेट में आ गया था।