अरवल: जिला मुख्यालय अरवल में ओपीएस बहाली को लेकर कर्मचारियों का रोष मार्च, आंदोलन जारी रखने की चेतावनी
Arwal, Arwal | Aug 1, 2025 नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम (NMOPS) के बैनर तले जिला मुख्यालय पर ओपीएस बहाली की मांग को लेकर जोरदार रोष मार्च निकाला गया। मार्च का नेतृत्व जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार ने किया। सदर प्रखंड से भगत सिंह चौक तक निकाले गए मार्च में शामिल कर्मचारियों ने ओपीएस के समर्थन में नारेबाजी की। सभा में वक्ताओं ने सरकार पर कर्मचारी विरोधी नीति अपनाने का आरोप लगाया।