कोंडागांव जिले के विभिन्न धान उपार्जन केंद्रों में धान खरीदी व्यवस्था में लापरवाही और अनियमितताओं के विरोध में किसान संघ द्वारा शुक्रवार को केशकाल के डीपो चौक, रावणभाटा में धरना-प्रदर्शन किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार केशकाल को ज्ञापन सौंपा गया।किसान संघ के प्रतिनिधि सुक्कू नाग ने आज शनिवार दोपहर 2 बजे विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि ...