ओरमांझी: कुड़मी समाज के लोगों ने मेसरा रेलवे ट्रैक जाम किया, एसटी में शामिल करने की मांग की
मेसरा रेलवे ट्रैक को शनिवार दोपहर करीब 12 बजे कुड़मी समाज के लोगों ने जाम कर दिया है। कुड़मी समाज को एसटी में शामिल करने की मांग कर रहे हैं। बता दें कि कुड़मी समाज के लोग एसटी में शामिल होने को लेकर झारखंड सहित बंगाल और उड़ीसा में रेल रोको आंदोलन चला रहे हैं। कुड़मी समाज द्वारा रेल रोको आंदोलन से रेल परिचालन पर काफी असर पड़ा है।