ओरमांझी: हातमा भट्टा ऊपर टोला में मॉडल आंगनवाड़ी केंद्र की शुरुआत और पोषण माह का शुभारंभ
हातमा भट्टा ऊपर टोला में बुधवार दोपहर करीब 12 बजे मॉडल आंगनवाड़ी केंद्र की शुरुआत और पोषण माह का शुभारंभ हुआ। मॉडल आंगनवाड़ी केंद्र की शुरुआत और पोषण माह का शुभारंभ उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने किया। इस मौके पर उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने पोषण अभियान के अंतर्गत स्वच्छता, साफ-सफाई, स्वच्छ पेयजल, और शौचालय के उपयोग के महत्व पर जोर दिया।