रफीगंज के फिता बिगहा के रज्जा प्लैस के समीप कंबल वितरण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जदयू बिहार राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष उमर नूरानी रहे। आयोजक ने बताया कि 151 लोगों के बीच में कंबल का वितरण किया गया। उमर नूरानी ने बताया कि 13 जनवरी तक 1 करोड़ जदयू के सक्रिय सदस्य बनाने का पार्टी ने निर्णय लिया है।