सासनी: कोतवाली सासनी क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक का हवा बाजी करते अवैध तमंचा लहराते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
Sasni, Hathras | Aug 18, 2024 कोतवाली सासनी क्षेत्र के 1 गांव निवासी युवक का हवा बाजी करते अवैध तमंचा लहराते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में युवक मोटरसाइकिल साइकिल पर बैठकर अपने पेंट से अवैध तमंचा निकालकर हवा बाजी करते हुए दिखाई दे रहा और युवक के दूसरे हाथ मे कारतूस भी हैं। युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर पुलिस जांच मे जुट गई है।