खरगोन जिले के कसरावद नगर से करीब 3 किलोमीटर दूर पिपलगांव रोड पर शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में एक महिला और एक पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि एक किशोरी को हल्की चोटें आईं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दुर्घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत मदद करते हुए घायलों को मोटरसाइकिल से शासकीय अस्पताल पहुंचाया।