देवघर: कुंडा की हतगढ़ मैदान के समीप मैजिक और बाइक की हुई टक्कर ,बाइक सवार दो व्यक्ति हुए गंभीर रूप से घायल
कुंडा के हतगढ़ मैदान के समीप बुधवार रात्रि 8:00 बजे मैजिक और बाइक की टक्कर में बाइक सवार दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए जिसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बसमत्ता निवासी घायल अरुण पंडित ने बता कि वह लोग बिजली मिस्त्री का काम करते हैं तपोवन में काम कर घर वापस जा रहे थे उसी क्रम में हतगढ़ मैदान के समीप तीव्र गति से आ रही वाहन ने धक्का दे दिया।